योगेश गवरी
रिंगनोद:- भारतीय जनता पार्टी राजगढ़ ग्रामीण मंडल की एक दिवसीय बैठक नगर के निजी गार्डन में सम्पन्न हुई। बैठक आयोजित करने के पूर्व पार्टी के महापुरुषों के चित्र पर माल्यर्पण कर नमन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी ओम खण्डेलवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को कहा कि अगले साल मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसको लेकर हर माह मंडल ओर बूथ स्तर पर बैठक आयोजित की जायेगी। खंडेलवाल ने बैठक में सभी मोर्चा के पदाधिकारियों, बूथ गठन की स्थिति, शक्ति केंद्र सयोंजक की सूची की जानकारी ली और विधानसभा चुनाव में विजय पताका लहराने हेतु कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को मोदीजी के योजनाबद्ध किये गये कार्यो के बारे में समझाया, ओर आव्हान किया कि समर्पित भाव से पार्टी के प्रति सजग रहे, ओर मंडल को आदर्श मंडल बनाने की बात कही। वही आने वाली 15 तारीख को बिरसा मुंडा जयंती को लेकर क्षेत्र के पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया ने राजगढ़ में होने वाले आयोजन को लेकर बताया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री सुनील मेहता ने किया, आभार जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पप्पू गामड़ ने माना। बैठक में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुनील गामड़, भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय इमलीवाला, पानूसिंह मावी, भूराजी भगत, भगवान खंडेलवाल, भाजपा जिला मंत्री जमना भूरिया, सहित सभी मोर्चो के मंडल अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी ओर कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह जानकारी मंडल मिडिया प्रभारी सुनील माहेश्वरी द्वारा दी गई