Homeझाबुआसोशल मीडिया और आईटी विभाग का “सुघोष“ अभियान 11 से

सोशल मीडिया और आईटी विभाग का “सुघोष“ अभियान 11 से

भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग “सुघोष“ अभियान के माध्यम से मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करेगा। जिसके पहले चरण में प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण 11 नवम्बर को भाजपा प्रदेश कार्यालय में होगा। प्रशिक्षण वर्ग के इस अभियान को सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग ने सुघोष नाम दिया है।सोशल मीडिया और आई टी विभाग के “सुघोष“ अभियान के अंतर्गत प्रदेश के 64 हजार से अधिक बूथों से प्रत्येक बूथ पर 2 कार्यकर्ता को मंडल स्तर पर सोशल मीडिया व आईटी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिस क्रम में प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण प्रदेश कार्यालय भोपाल में 11 नवम्बर को आयोजित हो रहा है। प्रशिक्षण वर्ग मे मुख्य रूप से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश मंत्री एवं सोशल मीडिया आईटी प्रभारी रजनीश अग्रवाल, सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक अभिषेक शर्मा, आईटी प्रदेश संयोजक अमन शुक्ला प्रशिक्षकों को विभिन्न सत्रों के माध्यम से प्रशिक्षण देंगे।सोशल मीडिया और आई टी विभाग के प्रदेश प्रभारी एवं पार्टी के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने बताया कि “सुघोष“ नामक शंख का वादन महाभारत के युद्ध प्रारंभ होने के पूर्व नकुल ने किया था। इसकी ध्वनि नकारात्मक शक्तियों के विध्वंस के लिए उपयोग की गई थी। विपक्षी राजनीतिक दल और उनके राजनीतिक संरक्षण में टुकड़े टुकड़े गैंग के रूप में नकारात्मक शक्तियां लगातार समाज घातक षड्यंत्र रचती हैं। जो समय-समय पर एक्सपोज होती भी रहती हैं, ऐसी शक्तियों को सोशल मीडिया के माध्यम से समाप्त करने के लिए लोकतांत्रिक और संवैधानिक तौर पर अपनी अभिव्यक्ति को धारदार बनाने के लिए प्रशिक्षण अभियान का नाम “सुघोष“ रखा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!