नगर मे लाडली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन जिसमें बड़ी संख्या में लाडली बालिकाएं उपस्थित रहीl
योगेश गवरी
नगर मे 2 नवम्बर को लाडली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर रिंगनोद के भवन में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि रिंगनोद के सरपंच नेहा मौर्य उपसरपंच यशोदा बाई सोलंकी को आमन्त्रित किया गया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शासन द्वारा चलाई जा रही लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 अन्तर्गत जो बालिकाएं 12 वी पास करके कालेज में गई है उन्हें एक प्रोत्साहन राशि दि जाएंगे जिससे वो अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करे ओर अपने नगर व देश का नाम रोशन करे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा कन्या पूजन किया गया बच्चो को खीर पूड़ी खिलाई उसके बाद पर्यवेक्षक रीना खोडे द्वारा शासन की चल रही योजनाओं के बारे मे बताया गया ओर फिर मुख्य मंत्री जी का लाइव उद्बोधन सभी बालिकाओं को सुनवाया गया कार्यक्रम में रिंगनोद सेक्टर की सभी कार्यकर्ता ओर सहायिका और पंचायत कार्यकर्ता अर्जुन सेप्टा आनंद सोलंकी और अरुण चौधरी उपस्थित थे अंत में सभी का आभार नैना खराड़ी ने माना।