HomeUncategorizedआबकारी विभाग थांदला ने अक्टूबर 2022 में कुल 52 प्रकरण कायम किये...

आबकारी विभाग थांदला ने अक्टूबर 2022 में कुल 52 प्रकरण कायम किये और 95550/- रुपये की अवैध शराब पकड़ी

थांदला अविनाश गिरी

 जिले में नशा मुक्ति अभियान व अवैध मदिरा की बिक्री पर रोकथाम हेतु कलेक्टर महोदय झाबुआ,
श्रीमती रजनी सिंह द्वारा सतत कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के पालन में मदिरा धारण, परिवहन, चैर्यनयन एवं विक्रय के विरूद्ध डॉ. शादाब अहमद सिद्दी़की, ज़िला आबकारी अधिकारी झाबुआ के निर्देशन में दिनांक 01 अक्टूबर से 31अक्टूबर 2022 तक व आबकारी वृत्त थांदला में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 एवं संशोधित अधिनियम 2000 की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 52 प्रकरण पंजीबद्घ किये गए उक्त प्रकरणों में 375 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 22.42 बल्क लीटर अंग्रेजी मदिरा ,12.78बल्क लीटर देसी मदिरा जप्त की गई जप्त मदिरा का अनुमानित मूल्य 95550/- रुपये है।
उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक विकास वर्मा , मुख्य आरक्षक प्रकाश भाबोर , आरक्षक अर्जुन नायक का उल्लेखनीय योगदान रहा। अवैध मदिरा की बिक्री एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!