Homeअलीराजपुरपहली बार आम आदमी पार्टी का युवा संवाद कार्यक्रम होगा कल

पहली बार आम आदमी पार्टी का युवा संवाद कार्यक्रम होगा कल

 


अलीराजपुर नगरीय निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी अपना खाता खोलते ही पूरे जोश में दिखाई दे रही है आज कल जिला अध्यक्ष दिलीपसिंह भूरिया जिला अध्यक्ष अलीराजपुर और माधवसिंह किराड़े क्षेत्रीय संगठन सचिव के नेतृव में आम आदमी पार्टी जिला संगठन के जिला सचिव राकेश जमरा ने सभी जिला पधाधिकारियो और ब्लॉक अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों और को युथ जिला अध्यक्ष और नगर युथ अध्यक्षों को विशेष निर्देशित दिए है की आज शाम 6 बजे तक प्रत्येक ग्राम के युवा और आम आदमी पार्टी के कार्यक्रता से संपर्क स्थापित कर उनको जिला युवा संवाद कार्यक्रम में आने का घर घर गांव गांव और फलिया फलिया जाकर ब्लॉक वॉइस निमंत्रण देना और सूचना देना और उनको आने के लिए आम आदमी पार्टी की टोपिया वितरित की जा रही है ।साथ ही सभा भी सभी के द्वारा की जा रही है कल अलीराजपुर जिले के ओटोटोरियम में सुबह 10,बजे से शाम 4 बजे तक कार्यक्रता युवा संवाद और प्रशिक्षण कार्यक्रम किया जाना है जिसमे प्रदेश के आम आदमी पार्टी के मुखिया प्रदेश अध्यक्ष माननीय पंकज सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय मुकेश  उपाध्याय ,यूथ विंग प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय जयेंद्र सोमवंशी ,माननीय युवराज सिंह उज्जैन प्रभारी विशेष अतिथि माननीय माधवसिंह किराड़े झाबुआ अलीराजपुर प्रभारी एवम क्षेत्रीय संगठन सचिव ,माननीय कमलगुप्ता पूर्व महापौर प्रत्याशी इंदौर महापौर माननीय महोदया शैली राणावत प्रदेश प्रवक्ता ,इंद्र विक्रमजीत सिंह फाउंडर मेंबर आम आदमी पार्टी , माननीय अनुराग यादव अलीराजपुर चुनाव प्रभारी , माननीय ,हुकुमचंद सोलंकी माननीय संजीव वैद्य प्रदेश प्रवक्ता,माननीय वीरेंद्र चौहान आजाद नगर चुनाव प्रभारी ,माननीय दिलीपसिंह भूरिया जिला अध्यक्ष अलीराजपुर भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।इस कार्यक्रम में अलीराजपुर जिले के हर कार्यक्रता और हर घर कार्यक्रता और हर घर आम आदमी पार्टी की सभी लाभकारी योजनाओं का लाभ मिले ऐसा प्रशिक्षण प्रदान कर आगामी चुनावी तैयारिया करना है जिस प्रकार आम आदमी पार्टी सरपंच ,पंच , जनपद पंचायतों और जिला पंचायतों और नगरीय निकाय चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारकर अपना दम दिखाया और कुछ उम्मीदवार विजय भी हुवे है ।

आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष दिलीपसिंह भूरिया ने बताया की आज़ादी के बाद 75 वर्षो के बाद सीधे कोई नई पार्टी का गठन और जिले के हर नागरिक और युवाओं की पहली पसंद बन चुकी दिल्ली के मुख्यमंत्री माननीय अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक की जनता के प्रति उनके काम और उनकी निष्ठा और ईमानदारी की देश की हर जनता हो रही है अलीराजपुर जिले के प्रत्येक अंतिम पंक्ति के नागरिक तक शासन की हर योजना का लाभ पहचे यह उनकी योजना और उद्देश्य है जिसको जमीन पर उतारने के लिए जिला टीम हर संभव प्रयास कर रही है और उसके लिए जिले के सभी पधाधिकारी और कार्यक्रता लगे हुवे है दिन रात योजना बनाकर घर घर गांव गांव युवा संवाद कार्यक्रम में आने का न्योता दे रहे है ।सभी कार्यक्रता के दिन रात की मेहनत आगे जाकर इस जिले की राजनीति और इसके परिदर्श को बदल कर रख देगी और आने वाला समय आम जनता और आम आदमी पार्टी का ही होगा हमे हाल ही के चुनाव परिणामों से ऐसे संकेत मिले है और हमारे उम्मीदवार के विजय होने से हमारी हिम्मत और हमारा हौसला काफी बड गया है और हमारी पूरी जिला टीम आगामी विधानसभा और राजसभा की तैयारियों में आज से ही जुट गई है ।

मधुवसिंह किराड़े झाबुआ अलीराजपुर प्रभारी और क्षेत्रीय संगठन सचिव आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश से बात की गई तो उनका कहना है की अलीराजपुर जिले का प्रत्येश युवा और ग्रामीण आम नागरिक ईमानदार मेहनती और शिक्षित भी है परंतु इनको पूर्व राजनेतिक पार्टियों के नेताओ द्वारा उचित अवसर और शासन की योजना का सही तरीके से शासन प्रशासन ने क्रियान्वन नही किया जिससे यहां के युवा बेरोजगार है और दर दर की ठोकरें खाकर गुजरात और राजस्थान और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में मजदूरी करने को मजबूर है पूर्व की सभी राजनेतिक पार्टियों और उनके नेताओ ने सिर्फ रेवड़ियां बटोरी है उनकी आज की ओर पूर्व की आर्थिक स्थिति से खुद ब खुद अंदाजा लगाया जा सकता है शासन की प्रत्येक योजनाओं का जिले में बंटाधार कर प्रत्येक योजना में कमीसन का और भ्रष्टाचार का खुला खेल किया गया ।आम आदमी पार्टी अलीराजपुर जिले के प्रत्येक आम आदमी पार्टी के कार्यक्रता और पधाधिकारी को जो शिक्षित युवा बेरोजगार है उनके लिए रोजगार और उनको अरविंद केजरीवाल जैसा निष्ठावान और ईमानदार और क्रत्व्यनिष्ठ कार्यक्रता और योद्धा बनाकर राजनयिक मंच पर उतरकर अन्य राजनेतिक पार्टियों की गुलामी से अलीराजपुर की जनता को बचाना और अलीराजपुर जिले के अंतिम पंक्ति तक के व्यक्ति को शिक्षा ,स्वास्थ्य रोजगार , विद्युत साफ पानी और खेती के लिए मां नर्मदा का पानी उनके खेतो तक पहुंचाने की योजना है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!