
करवड़ से विनोद शर्मा
करवड़ चौकी प्रभारी गोवर्धन मकवाना ने आज करवड के अन्तर्गत कस्बा मे मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा चलाए जा रहे हैं नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत झाबुआ पुलिस अधीक्षक अगन जैन के निर्देशानुसार चौकी प्रभारी गोवर्धन मकवाना व स्टॉप द्वारा करवड़ में सभी मेडिकल स्टोर जेसे सावरीया मेडिकल,श्रीमाल मेडिकल,अभिन्दन मेडिकल,गुरु कृपा मेडिकल ,मे सभी मेडिकल स्टोर पर जाकर नशिली दवाईयां के बारे मे चर्चा की गई व समझाइश भी दी गई तो सभी मेडिकल स्टोर के दुकानदारो ने बताया कि हम इस प्रकार की कोई भी मेडिसिन स्टोर मे रखते भी नहीं और बिना डॉक्टर की पर्ची के बिना किसी ग्राहक को दवाईया देते व बेचते भी नहीं है।