परिवेश पटेल रायपुरिया
शराब का नया ठेका एक पखवाड़ा पहले शुरू होने के बाद कई ग्रामीण क्षेत्र में कई दर्जन अवैध शराब की दुकानें संचालित होने लगी है। जबकि उन दुकानों को उस जगह का कोई नक्शा नहीं है। मगर आबकारी पुलिस की मिलीभगत करके ग्रामीण क्षेत्र की चाय, कोलेड्रिंक्स, होटल, ढाबों पर गुपचुप से अवैध शराब बेची जा रही है। जिन पर आज दिन तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जानकारी के अनुसार पेटलावद तहसील क्षेत्र में करीब 6 दुकानें सरकारी संचालित हो रही है। मगर इनकी शाखाएं हर ग्राम ढ़ाणियों में मिलेगी। अधिकृत शराब के ठेकेदार उनको लाईसेंसधारी दुकानों से शराब अपनी गाड़ी में सप्लाई धड़ल्ले से बिना रोक टोक के करते हैं। जब कि नियमानुसार जहां पर दुकानें आवंटित है, उसी दुकानों पर शराब की बिक्री होनी चाहिए। मगर अधिकृत शराब ठेकेदार पुलिस आबकारी के अधिकारियों से सांठ-गांठ करके कई दर्जन अवैध शराब की दुकानों की शाखाएं खोल दी है। कस्बे के कई वार्डों में भी रात को आठ बजे बाद भी शराब बेची जा रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में किसी भी समय अवैध दुकानों से शराब बेचते रहते हैं। कई जानकारों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र जहां पर लाईसेंसधारी दुकानें नहीं है, वहां के सेल्समेन अधिक राशि में शराब की बिक्री करते हैं एवं अधिकृत ठेकेदार को सिर्फ उनको कमीशन ही देता है, मगर कभी कभार अवैध शराब बेचने वाले दुकानदार शराब में पानी मिलाकर बेचकर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं।