Homeधाररिंगनोदऩगर में मौसम खुला किसान हुए व्यस्त मजदूरों का भाव आसमान छू...

ऩगर में मौसम खुला किसान हुए व्यस्त मजदूरों का भाव आसमान छू रहा है

योगेश गवरी

लगातार 8 दिनों से मौसम ने अपना रुख बदल रखा था बादल छाए हुए थे और दिन में बूंदा बूंदी एवं रात में तेज वर्षा का आगमन हुआ था जिससे किसान परेशान नजर आरहे थे खेतो में कटी फसल गीली हो गई थी आज मौसम साफ हुआ और सूर्य देव के दर्शन हुए जिससे किसान वापस अपने खेतों में व्यस्त हो गए मौसम खराब होने से अभी बीच मे मजदूर आना भी बंद हो गए थे ज्ञात है कि रिंगनोद में टांडा एवं आस पास के क्षेत्र से हजारों की संख्या में सुबह मजदूर आते हैं और किसान ले जाते हैं आज सुबह वही माहौल बना हुआ नजर आया गुमानपुरा फाटे पर मौसम को ध्यान में रखते हुए हजारो की संख्या में मजदूर किराए के वाहनों से आए आज की मजदूरी लगभग 700 से 750 तक रही ।
कटी हुई सोयाबीन की फसल को नुकसान भी हुआ है किसानो ने बताया कि वर्षा से किसानों की फसले गीली हो गई थी जिससे फलियां गल गई थी लेकिन जैसे ही मौसम साफ हुआ सूर्य तेज हुआ वैसे ही फसल सूखते ही दाने खेतो में बिखरने लगे और कहि कहि सोयाबीन के दाने दागी हो गए हैं ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!