Homeझाबुआझकनावदा पुलिस ने स्कूलों में जाकर दिया नशा मुक्ति का संदेश

झकनावदा पुलिस ने स्कूलों में जाकर दिया नशा मुक्ति का संदेश

पियूष राठौड

झकनावदा चौकी क्षेत्र से लगने वाले ग्राम पंचायत तारखेड़ी में झकनावदा चौकी प्रभारी लश्करी ने नशा मुक्ति अभियान के तहत बच्चों को नशे से दूर रहने के संबंध में जानकारी दी। एवं बताया कि आप भावी पीढ़ी हो आपको नशे से दूर रहना है एवं नशा मुक्त समाज प्रदान करने के लिए हमें एकजुट होकर इस को समाप्त करना होगा। बच्चों को बताया गया कि एक तरफ युवाओं के बल पर ही देश आगे बढ़ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ युवा पीढ़ी में नशे की लत लग रही है। जिससे उनके परिवार व समाज में इसका बुरा असर देखने को मिल रहा है। इसलिए सभी को नशे की लत से बचना है जो लोग नशा करते हैं धीरे धीरे उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है और अंदर ही अंदर अपने शरीर को खोखला कर देते हैं। नशा करने वाले लोग घर से पैसे नहीं मिलने पर पैसों के लिए चोरी लूट जैसी वारदातों को अंजाम देने लगते हैं बच्चों को जागरूक किया गया कि आप को नशे से दूर रहना है वह अपने परिवार वालों को भी नशे से दूर रखना है। इस हेतु चौकी प्रभारी ने बच्चों को नशा मुक्त रहने के लिए शपथ भी दिलवाई।

दो पहिया वाहन चालकों से की अपील

इसके साथ ही चौकी प्रभारी ने स्कूली छात्र छात्राओं को कहा कि सरकार द्वारा जो हेलमेट अनिवार्य किया गया है उस को ध्यान में रखते हुए आप वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग अनिवार्य करें। यदि हम हेलमेट लगाते हैं वह किसी दुर्घटना का शिकार होते हैं तो हमारे बचने का पूरा चांस रहता है। साथ ही चौकी प्रभारी ने समस्त क्षेत्रवासियों से अपील की है कि आप वहां चलाते समय हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें एवं स्वयं के साथ-साथ अपने मित्रों को भी इस हेतु प्रेरित करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!