Homeझाबुआनगर परिषद अध्यक्ष की प्लानिंग-प्लानिंग में लगी भाजपा - कांग्रेस

नगर परिषद अध्यक्ष की प्लानिंग-प्लानिंग में लगी भाजपा – कांग्रेस

थांदला नगर परिषद चुनाव में पहली बार एक अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है l
जिसमे अब पार्षद के माध्यम से ही अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव किया जाएगा पहले जनता को ही चुना होता था अपना अध्यक्ष  परंतु इस बार बदलाव के कारण पार्षदों द्वारा ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने जाने हैं जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी में खींचतान शुरू हो गई है
इस अध्यक्ष पद की होड़ में नए से पुराने चेहरे सामने आ रहे हैं। यहां तक कि युवा से लेकर 70 वर्ष के वृद्ध ने अपनी दावेदारी कर रखी है  नगर अध्यक्ष की टिकिट किसको दी जाए पुराने पर भरोसा किया जाय या फिर नए चेहरे में युवा या फिर वृद्ध जैसे अनुभवी को इसकी जिम्मेवारी सौंपी जाए। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी से अध्यक्ष पद के लिए 3 नाम सामने हैं l  जिनके नाम ये हेl लक्ष्मी सुनील पणदा, गौरसिंग धापू वसुनिया, लीला बंटी डामोर, इनमें से एक को मिलेगा बी फॉर्म  यह तो भारतीय जनता पार्टी के पद अधिकारी ही डिसीजन लेंगे कि किसको अध्यक्ष पद के लिए बी फॉर्म देना है l और किसको नही

वही लक्ष्मी सुनील पणदा जो कि अध्यक्ष की दावेदारी कर रहे हैं वह अपने 6 पार्षदों के साथ चुनाव होने के बाद दूसरे तीसरे दिन ही देव दर्शन को निकल गए उन्होंने कहीं जगह के देव दर्शन किए हैं और बाकी प्रत्याशी अपनी जोड़-तोड़ में लगे हैं अब देखना यह है कि टिकट किसको मिलती है और कौन अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से चुनाव लड़ता है l

किसके हाथ में होगी नगर की कमान

इस बार 15 पार्षदों में से जनता ने 8 पार्षद भाजपा के विजयी बनाए हैं। जिसे देखकर लगता है कि भारतीय जनता पार्टी को अपना अध्यक्ष बनाने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा l परंतु आप लोगों ने एक कहावत तो सुनी होगी जो दिखता है वह होता नहीं जो होता है वह कभी दिखता नहीं है यह कहावत बिल्कुल सत्य होती नजर आ रही हैl
यहां कांग्रेस के 3 पार्षद जीते है। व निर्दलीय 4 पार्षद जीते हैं l

वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए भी भाजपा से 4 नाम सामने आ रहे हैं इसमें से एक नाम निर्दलीय प्रत्याशी जीत कर आए हैं वह भी बीजेपी से अपने टिकट की मांग कर रहे हैं इनके नाम यह है पहला नाम माया सचिन सोलंकी, गोलू संदीप उपाध्याय, पंकज जागीरदार राठौड़, राजू धानक, यह चारों ही उपाध्यक्ष के लिए दौड़ में लगे हैं इनमें से किस को मिलेगा बी फार्मा देखना है

भाजपा में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के पदों के लिए कुल 7 नाम सामने आ रहे हैं कहीं टिकट ना मिलने से इनके मन में खटास आजाने से भाजपा कही अध्यक्ष उपाध्यक्ष की सीट कहीं गवानी ना पड़ जाए अब भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी किस तरीके से सीटों का वितरण करेंगी और किस तरह रूठो को मनाने का काम करेगी यदि अगर कुछ भी इधर उधर होता है तो बीजेपी को एक बड़ा झटका लग सकता है क्योंकि अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनने के लिए 8 कैंडिडेट ओं की जरूरत रहती है और बीजेपी के पास अपने 8 कैंडिडेट है इसके चलते यदि कोई भी बागी होता है तो बीजेपी को लग सकता है एक बड़ा झटका वहीं कांग्रेस ना उठा ले इन बागियों का फायदाl

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!