Homeअलीराजपुरजनहित की योजना का हर नागरिक को लेना चाहिए लाभ :– भूपेंद्र...

जनहित की योजना का हर नागरिक को लेना चाहिए लाभ :– भूपेंद्र भूरिया

निलेश डावर अलीराजपुर

संबल योजना मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान की पहल पर राज्य के करोड़ों असंगठित श्रमिको को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिये वर्ष 2018 में मुख्‍यमंत्री जन कल्‍याण (संबल) योजना प्रारंभ की गई योजनांतर्गत अंत्‍येष्टि सहायता राशि पांच हजार रुपए व सामान्‍य मृत्‍यु होने पर सहायता दो लाख रुपए एवम दुर्घटना मृत्‍यु होने पर सहायता राशि चार लाख देने का प्रावधान है, वहीं आंशिक दिव्‍यांगता एक लाख सहायता राशि एवं स्‍थायी दिव्‍यांगता सहायता योजनादो लाख रुपए की सहायता राशि, दी जाती है
योजना को सरलता से संचालित करने तथा प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाये रखने के लिये मुख्‍यमंत्री जन कल्‍याण संबल 2.0 योजना तथा पोर्टल का भी शुभारंभ किया गाय है। नवीन पंजीयन तथा पूर्व में अपात्र किये गये श्रमिकों को पुन: पंजीयन हेतु आवेदन की सुविधा भी है।

इसी योजना के तहत श्रीमती रेशम पति स्वर्गीय कलमसिंह को चार लाख छह हजार रुपए का चेक जनपद पंचायत जोबट के अध्यक्ष शर्मी भूपेंद्र भूरिया, जनपद पंचायत जोबट सीईओ द्वारा दिया गया। इस दौरान प्रियंका बघेल, अजय शर्मा सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे, अध्यक्ष प्रतिनिधि भूपेंद्र भूरिया ने कहा सरकार गरीबों के लिए कई योजनाएं बना चुकी है लेकिन हमारा क्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा है इसकी वजह से योजना का लाभ भी सही से नही उठा पाते है, हमे शिक्षा के क्षेत्र में ज्यादा काम करने की आवश्यकता है, योजनाओं को घर घर पहुंचचाकर समाज को लाभ दिलवाने की जिम्मेदारी हमारी है, सारे जनप्रतिनिधि इस काम में रुचि लेंगे तो हम समाज को अच्छी दिशा दे पाएंगे। हमे समाज ने जो जिम्मेदारी दी है हम उसे ईमानदारी से निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!