
बालूसिंह बारिया
धार -विगत दिनो मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन द्वारा सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में अवैध शराब के विक्रय , भण्डारण व परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देश दिया था . जिस पर त्वरित कार्यवाही करने पुलिस अधीक्षक धार , आदित्य प्रतापसिहं व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार देवेन्द्र पाटीदार द्वारा निर्देशित किया जिसके तारतम्य में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरदारपुर रामसिंह मेड़ा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजगढ़ कमलसिंह पंवार द्वारा क्षेत्र में मुखबीर तंत्र को सक्रिय किया जिससे दिनांक 13.10.2022 को मुखबीर द्वारा सुचना प्राप्त हुई की एक पीकप वाहन में अवैध शराब भरकर जुनापानी की ओर से झाबुआ की ओर जा रही है सुचना पर मय फोर्स के इंदौर अमदाबाद रोड़ ग्राम माछलिया मे नाकाबंदी किया कुछ समय पश्चात एक सफेद रंग का पीकप वाहन आता दिखा जिसे हमराह फोर्स की मदद से रोकने का प्रयास किया तो ड्रायवर ने पीकप वाहन को न रोक कर भगाया व अनियंत्रीत कर रोड़ किनारे पलटी खिला दिया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा व नाम पता पुछने दिनेश पिता अजयसिंह चौहान जाति चारण उम्र 22 वर्ष नि चारण मोहल्ला कल्याणपुरा जिला झाबुआ का बताया बाद पीकप वाहन को चेक करते वाहन में अवैध शराब भरी होना पाई गई , चालक दिनेश से शराब रखने व परिवहन के संबंध में परमीट पुछते नही होना बताया व आरोपी दिनेश के कब्जे से पीकप वाहन मे भरी 35 पेटी माउंट 6000 सुपर स्ट्रांग बीयर टीन की तथा 25 पेटी बेगपाईपर विस्की क्वार्टर की कुल किमती 3,30,000 / – रूपये व एक सफेद रंग की महिन्द्रा पीकअप वाहन क्रमांक GJ23AT3449 पुरानी इस्तेमाली किमती 600000 / – रूपये विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया जाकर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34 ( 2 ) , 46 आबकारी एक्ट का कायम किया गया । सम्पुर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी राजगढ़ कमलसिंह पंवार , सउनि रामसिंह हटीला , प्र आर रविन्द्र , आर सत्यपाल जाट , जितेन्द्र , श्याम , विरेन्द्र , सैनिक शकील व गणपत का सराहनीय योगदान रहा ।