HomeUncategorizedनगर में हुआ भव्य खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन देर...

नगर में हुआ भव्य खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन देर रात तक बाबा के भजनों पर झूमे भक्त भजन संध्या को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया

 

खवासा

अक्षय चौहान रितिक परमार 

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी खवासा में श्री श्याम परिवार द्वारा धूमधाम से शरद पूर्णिमा महोउत्सव मनाया गया चौथी बार नगर में शरद पूर्णिमा पर बाबा का कीर्तन रविवार को किया गया जिसमें बाबा का आलोकित श्रंगार श्री श्याम परिवार बड़ी सरवा द्वारा किया गया,बाबा की ज्योत लगा कर भक्तों ने अपने मन का भाव बाबा को सुनाए,रात्रि 9 बजे पूजन अर्चना कर भजन संध्या पारम्भ की गई

प्रसिद्ध भजन गायकों ने सुनाए भजन

जिसमें सवर्प्रथम कोटा से पधारे दीक्षा राठौर ने बाबा के एक से बढ़ कर एक भजनों की प्रस्तुति दी जिमसें गणेश वंदना से कार्यक्रम की सुरुआत की जिसके बाद ,म्हारा कीर्तन में रस बरसाओ,खाटू वाले श्याम तेरी शरण मे आ गयो के साथ कई भजनों की प्रस्तुति दी इनके बाद जयपुर से पधारे सुप्रशिद्ध भजन गायक चेतन दधीच ने बाबा के चरणों मे भाव भरे भजनों की प्रस्तुति दी जिसमे आयो सवारियों सरकार लीले पर चढ़कर,आज बिरज में होरी रे रसिया एवं मारवाड़ी भजन की प्रस्तुति दी जिसमे श्याम प्रेमी अपने आप को थिरकने से नही रोक पाए एवं देर रात तक जमकर थिरके एवं बाबा के भाव विभोर भजनों के साथ बाबा को अपने मन के विचार बताए।

बाबा के परम भक्त ने दिया आशिर्वाद

देवास से पधारे बाबा के परम भक्त रजनीश अग्रवाल ने भक्तों को आशिर्वाद दिया एवं समिति द्वारा इनका स्वागत किया गया।

रात्रि में किया महाप्रशादी का वितरण

समिति द्वारा शरद पूर्णिमा के अवसर पर रात्रि में 12 बजे केसरिया दूध का वितरण भी किया गया एवं रात्रि में 1:30 बजे आरती के बाद बाबा को 56 भोग लगाकर महाप्रशादी का वितरण भी किया गया,भजन संध्या में आस पास के ग्रामीण भी बाबा का भजन सुनने पधारे थे भजन संध्या का उत्साह महिलाओं में काफी देखा गया पूरा पण्डाल महिलाओं द्वारा पूरा भरा दिख रहा था। सफल आयोजन के लिए समिति ने आभार व्यक्त किया।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!