Homeझाबुआरायपुरियानहर में मिला युवक का शव, मोटर सायकल भी नहर में डूबी...

नहर में मिला युवक का शव, मोटर सायकल भी नहर में डूबी मिली, पुलिस मौके पर पहुंची।

नहर में मिला युवक का शव, मोटर सायकल भी नहर में डूबी मिली, पुलिस मौके पर पहुंची।

 

 

 

परिवेश पटेल रायपुरिया

 

रायपुरिया सागडीया बावडी अजबबोराली मार्ग के अंधे मोड़ माही नहर पर बने पुल मोटरसाइकिल सवार के गिर जाने से मौत हो गई,

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार कल रात्रि में एक युवक बावड़ी तरफ से आ रहा था ,जहां पर अंधा मोड़ दिखाई नहीं देने से पुल के नीचे जा गीरा , आज सुबह जब राहगीर अपने खेतों की ओर जा रहे थे तभी उन्हें नहर के अंदर लाश दिखाई दी, जिसकी तत्काल उन्होंने पुलिस को सूचना दी ,पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक का शव बाहर निकाला, शिनाख्त की गई तो शंकर सिंह भूरिया पिता शान्तु भूरिया के रुप मे उसकी पहचान कि गई, थाना प्रभारी राजकुमार कुसारिया ने बताया की प्रथम दृष्टया गिरने की बात सामने आ रही है, मौके पर जामली हल्का पटवारी दीपक ठाकुर मौजूद हे, परिजनों का इंतजार कर रहे हैं, वही थाना थाना प्रभारी ने बताते हुए कहा कि घटना की विवेचना की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है , ग्रामीणों का कहना है कि यह आधे मोड पर अभी तक 6 से 7 घटनाएं घट चुकी है, लेकिन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!