Homeझाबुआबामनियाईद मिलादुन्नबी पर यहां पुलिस का दिखा अलग रूप।  समाज जानो...

ईद मिलादुन्नबी पर यहां पुलिस का दिखा अलग रूप।  समाज जानो द्वारा जुलूस में डीजे के साथ आगे तिरंगा झंडा लगाकर जुलूस निकाला गया।

ईद मिलादुन्नबी पर यहां पुलिस का दिखा अलग रूप। 

जुलूस में डीजे के साथ आगे तिरंगा झंडा लगाकर जुलूस निकाला गया।

नवागत चौकी प्रभारी ने हेलमेट लगाने की गुजारिश

बामनिया में ईद मिलादुन्नबी पर्व बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर पर नबी के दीवाने जश्न में डूबे नजर आए। मुस्लिम समाज द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मस्जिद पहुंची। इसके पहले मस्जिद में सुबह की नमाज अदाकर देश व प्रदेश में अमन, चैन व खुशहाली की दुआ मांगी गई। जुलूस में छोटे बच्चों ने जमकर आतिशबाजी की और अल्ह सुबह से ही पूरे नगर में पटाखों की आवाज गूंज रही थी। भव्य जुलूस में डीजे पर आगे तिरंगा झंडा लगाकर जुलूस निकाल रहे थे।

 

पुलिस की रही चाक-चौबंद व्यवस्था

ईद मिलादुन्नबी पर्व को देखते हुए पुलिस ने चाक-चौबंद व्यवस्था की थी। नगर में अतिरिक्त बल तैनात किया गया था। वहीं जुलूस को देखते मुख्य चौराहे से यातायात रूट डायवर्ट किया गया था। वही आयोजित कार्यक्रम के दौरान मस्जिद के सामने नवागत चौकी प्रभारी श्याम कुमावत ने सभी से अपील की दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। और बच्चों के माता-पिता से भी कहां गया कि कानून जिसे ने नाबालिग कहते हैं उन्हें कोई भी वाहन ड्राइविंग करने ना देवे इसमें उनकी तथा सामने से आ रहे वाहनों की सुरक्षा रहेगी। जो युवा है। वाहन चला रहे हैं वह लाइसेंस बनवा कर ही ड्राइविंग करें ड्राइविंग करते समय हेलमेट का ,पांव में जूते, बने जिससे कभी कोई दुर्घटना हो तो ज्यादा चोटीले ना हो।

उक्त आयोजन अंजुमन कमेटी द्वारा सदर हुसैन खान पिता फकीर मोहम्मद खान की मौजूदगी में किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!