Homeझाबुआरोटरी क्लब अपना एवं जीवन ज्योती होस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में होगा...

रोटरी क्लब अपना एवं जीवन ज्योती होस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में होगा आयोजन

 

मेघनगर – प्रतिवर्ष हो रहे सफल प्लास्टिक सर्जरी शिविर को कोरोना महामारी के कारण पिछले दो वर्षो से स्थगित किया गया था वर्ष 2022 मे पुनः चौथा सफल प्लास्टिक सर्जरी शिविर का आयोजन रोटरी क्लब अपना एवं जीवन ज्योती होस्पिटल मेघनगर के संयुक्त तत्वावधान में चतुर्थ विशाल नि:शुल्क 11 दिवसीय आर्थोपेडिक एवं प्लास्टिक सर्जरी शिविर जो 31 अक्टूबर से 10 नवंबर 2022 तक चलेगा रोटरी क्लब अपना मेघनगर के शिविर संयोजक भरत मिस्त्री ने बताया की इस शिविर में जर्मन के डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे इस शिविर में छोटी या बड़ी सभी सर्जरी नि:शुल्क होगी यह शिविर नगर के समाजसेवी व नगरवासियों के सहयोग से आयोजित होगा जीवन ज्योति हॉस्पिटल के संचालक फादर पीए थोमस ने बताया की इस शिविर मे जिन किसी मरीजों को सर्जरी करवाना है वे दिनांक 14-15 अक्टूबर को हमारे डॉ.मार्कुस डामर एवं डॉ टीपी एस तवंर से जांच करवा कर पंजियन करवाएं पहले 100 एवं यही पंजियन मान्य होगा रोटरी क्लब अपना के अध्यक्ष डॉ हितेंद्र खेतेड़िया एवं सचिव मंयंक रांका ने जानकारी दी की इस शिविर में मरीज एवं एक सहयोगी का खाना चाय-नाश्ता एवं ठहरने की संस्था कि ओर से नि:शुल्क रहेगी रोटरी क्लब अपना वरिष्ठ रोटेरियन जयंत सिंघल, मांगीलाल नायक, महेश प्रजापति, पंकज रांका, निलेश भानपुरीया, विनोद बाफना ने आम जन से अपील की कि अधिक से अधिक जन इस शिविर का लाभ ले एवं जो पीड़ित परिचित हो उसे भी इस शिविर पहुंचा कर लाभान्वित करे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!