योगेश गवरी
नगर मे विजयादशमी के अवसर पर रिंगनोद में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा पथ संचलन निकाला गया। दोपहर बाद सभी स्वयंसेवक शासकीय विद्यालय परिसर में एकत्रित हुए, जहाँ खंड सहकार्यवाह दीवानसिंह मकवाना ने बौद्धिक दिया। शस्त्र पूजन भी किया गया। पश्चात नगर के प्रमुख मार्गो से पथ संचलन निकला। पथ संचलन में कतारबद्ध स्वयंसेवकों के हाथों में दंड, शक्ती और अनुशासन का प्रतिबिंब दिखाई दे रहा था। कदमताल करते हुए निकले स्वयं सेवको को देखने के लिए ग्रामीण भी आतुर दिखाई दिए। पथ संचलन का विभीन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत भी किया गया।