Homeअलीराजपुरदो दिवसीय दौरे पर रहेंगे महामहिम राज्यपाल

दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे महामहिम राज्यपाल

अलीराजपुर

म.प्र. के महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल दो दिवसीय अलीराजपुर जिले के प्रवास पर 6 अक्टूबर 2022 को अलीराजपुर आएंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल 6 अक्टूबर 2022 को दोपहर 1.50 बजे हेलीकॉप्टर से अलीराजपुर आएंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल दोपहर 3 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष अलीराजपुर में आयोजित सिकलसेल एनीमिया एवं क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल रात्रि विश्राम अलीराजपुर स्थित फारेस्ट सर्किट हाउस में करेंगे। महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल 7 अक्टूबर 2022 को सुबह 9 बजे कंवाट गुजरात हेतु प्रस्थान कर वहां स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल दोपहर 1 बजे चांदपुर (कट्ठीवाडा) में आयोजित कार्यक्र्रम में उपस्थित होंगे। महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल यहां आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणजनों से संवाद, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्रताधारियों को हितलाभ का वितरण तथा स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों का अवलोकन करेंगे। महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल यहां स्थानीय ग्रामीणों के साथ भोजन करेंगे। महामहिम राज्यपाल पटेल दोपहर 3 बजे अलीराजपुर से भोपाल हेतु वायु मार्ग से प्रस्थान करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!