Homeधारसरदारपुरविजयादशमी के अवसर पर विधि विधान से शस्त्र पुजन किया एसडीम एसडीओपी...

विजयादशमी के अवसर पर विधि विधान से शस्त्र पुजन किया एसडीम एसडीओपी टीआई सहित पुलिस कर्मी उपस्थित थे

सरदारपुर, बालूसिंह बारिया

प्रतिवर्षानुसार पुलिस थाना परिसर पर विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पुजन किया गया। दशहरा के मौके पर गुरुवार सुबह पुलिस थाने में शस्त्रागार का भक्तिमय माहौल रहा। एसडीएम राहुल चौहान, एसडीओपी रामसिंह मेड़ा एवं टीआई कमलसिंह पवार समेत सभी पुलिस कर्मी शस्त्र पूजा में शामिल हुए । मंत्रोचार के साथ सुबह 11 बजे देवी आराधना शुरू हुई। इस अवसर पर पुलिस थाने के सारे अस्त्र शस्त्र शस्त्रागार में जमा किए थे। कानून व्यवस्था बनाए रखने में इस्तेमाल होने वाले वाहनों को भी पुलिस थाने में खड़ा किया गया था। अक्षत पुष्प चढ़ाकर सभी की पूजा की गई। पुलिस थाने में दशहरे को शस्त्र पूजा की परंपरा है। टीआई पवार सहित सभी पुलिर्सकर्मीयों ने पुलिस थाना में शस्त्रों का विधि-विधान से पूजन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!