Homeझाबुआराणा पूंजा भील की जयंती पर प्रतिमा स्थापना का आयोजन निरस्त

राणा पूंजा भील की जयंती पर प्रतिमा स्थापना का आयोजन निरस्त

 

सुनिल डामर बामनिया

जयस,आदिवासी परिवार द्वारा आज 5 अक्टूबर राणा पुंजा भील की जयंती पर ग्राम पंचायत बामनिया मे राणा पुंजा भील कि आदमकद प्रतिमा स्थापना,अनावरण का आयोजन रखा गया था।स्थानीय प्रशासन (ग्राम पंचायत)द्वारा प्रतिमा स्थापित करने हेतू भूमि अलाट नही करवाने के कारण आज दिनांक 05अक्टूबर 2022 के लिऐ स्थगित किया गया है।
आयोजन समिति ने बताया कि ऐतिहासिक महापुरूष भील पुरखा पूँजा भील कि आदमकद प्रतिमा संविधान की पाँचवी अनुसूची के आदिवासी विस्तार अन्तर्गत जिला झाबुआ के ग्राम बामनिया मे स्थापित कि जाएगा।
अगली तिथि हमारे समुदाय के सभी सामाजिक संगठनों की सामाजिक आमराय से घोषित की जाएगी।यह सामूहिक निर्णय कल दिनांक 4 अक्टूबर को जयस, आदिवासी परिवार की बैठक में आमराय से पारित किया गया है । जो आप सभी को सूचित हो एवं इस कार्यक्रम की जल्द ही नई तिथि घोषित कर अवगत करवाया जाएगा।समिति ने सभी अनुरोध है सामाजिक जनजागरण यथावत जारी रखे। ताकी अगली तिथि को भारी जन समुदाय के साथ महापुरूष पूँजाभील कि प्रतिमा अनावरण का सामाजिक समारोह का आयोजन सफलतापूर्वक ऐतिहासिक हो सके।
आयोजन समिति-जयस,आदिवासी परिवार बामनिया जिला झाबुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!