आज आजाद अतिथि शिक्षक संघ की मेघनगर ब्लाक तथा थांदला ब्लाक की संयुक्त बैठक थांदला मंडी प्रांगण में हुई।बैठक में आजाद अतिथि शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष नाहर सिंह राणा,कार्यकारिणी अध्यक्ष तोलसिंह डामर कि उपस्थिति में अतिथि शिक्षक संघ की सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में उपस्थित अतिथि शिक्षकों कि सर्व सहमति से मेघनगर ब्लाक का अध्यक्ष सुनिल रामसिंह नलवाया को बनाया गया।तथा उपाध्यक्ष कल्ला पांचाल को बनाया गया।साथ ही मेघनगर ब्लाक की समस्त संकूलो के प्रभारी भी बनाए गए। कलसिंह वसुनिया देवीगढ़ संकूल, कानसिंह भावी नौगावां संकूल,दिनेश वाणिया,भुरजी खराड़ी चेनपुरा संकूल, सुनिल नलवाया मेघनगर कन्या संकूल आदि को संकूल प्रभारी का दायित्व सौंपा गया।इस दौरान आजाद अतिथि शिक्षक संघ के जिला पदाधिकारी एवं मेघनगर,थांदला के अतिथि शिक्षक उपस्थित थे।