नेहरू युवा केन्द्र धार ने चलाया गायों का टिकाकरण अभीयान
योगेश गवरी
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में नेहरू युवा केन्द्र धार ने चलाया टीकाकरण सहयोग अभियान । जंहा एक तरफ देश कोरोना के बाद लंपी वायरस से जुझ रहा है लंपी वायरस गायों पर कहर बनकर टुट रहा है जो कि मध्य प्रदेष में भी दस्तक दे चुका है इसके वेरियेंट का बदलना और भी चिंताजनक हो सकता है इसलिये पशुपालकों को इसके लक्षणों पर लगातार निगरानी बनाये रखनी होगी।
हिन्दू संस्कृति में गाय को मॉ का दर्जा मिला है और मॉ पर आयी इस विपदा में सभी अपना अपना प्रयाष कर रहे है | इसी कडी में नेहरू युवा केन्द्र धार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के उपलक्ष्य में लंपी स्कीन डीसीज हेतु टिकाकरण सहयोग अभीयान चलाया । जिसमें पशु चिकित्सालय रिंगनोद की पुरि टिम व गौ सेवक गिरिराज यादव द्वारा समिपस्थ गांव रतनपुरा में लगभग 154 गौवंष को टिकाकरण कर सुरक्षीत करने का प्रयाष किया व साथ ही 7 संक्रमीत गौवंष का उपचार किया गया । यह अभीयान नेहरू युवा केन्द्र धार के षिव-षक्ति युवा मण्डल रिंगनोद व महाराणा प्रताप युवा मण्डल रतनपुरा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ।
गौ सेवक गिरिराज यादव ने लंपी वायरस के लक्षण व वायरस से ग्रसीत होने पर बचाव के उपाय से गौपालको कों अवगत करवाया और बताया कि पशुपालकों को जरूरी सवधानीयां बरतने कि आवश्कता है ।