सुरेश चन्द्र परिहार
सारंगी – मध्यप्रदेश सरकार द्वारा बुजुर्गों के लिए चलाई जा रही मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत आज 26 सितंबर सोमवार को झाबुआ जिले से तीर्थ के लिए आज रवाना हुए उसमें सारंगी से 39 तीर्थ यात्रियों का जत्था रवाना हुआ यात्रियों को फूल माला पहना कर स्वागत किया यात्री सोमवार सुबह मेघनगर स्टेशन से ट्रेन द्वारका के लिए रवाना हुई 39 यात्री द्वारका सोमनाथ के लिए रवाना हुए जो 1 अक्टूबर को वापसी कर मेघनगर पहुंचेंगे ।