@Voice ऑफ झाबुआ

रानापुर नगर परिषद् के वार्ड नंबर 4 मै जिला उपाध्यक्ष भानु भुरिया ने 30 लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई।सदस्यता लेने पहुंचे मुस्लिम एवं अन्य समाज के लोगो का भाजपा नेताओं द्वारा स्वागत किया गया।इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष भानु भुरिया ने कहा कि सरकार की ओर से अल्पसंख्यकों के लिए अनेकों योजनाएं चल रही हैं जिसका फायदा अल्पसंख्यक समुदाय के लोग उठा रहे हैं। 2023 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बन रही है क्योंकि भाजपा सरकार में गुंडाराज समाप्त हुआ है और लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों का स्वागत किया गया।इस मौके पर जिला अध्यक्ष लक्ष्मण नायक,भानु भुरिया,लाला गारी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे