Homeझाबुआसीएम के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने की...

सीएम के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने की विशेष तैयारियां

@Voice  ऑफ  झाबुआ

मप्र के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह  चौहान 25 सितंबर रविवार को झाबुआ जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीएम शिवराज सिंह चौहान का हैलीकाॅप्टर शहर से करीब 4 किमी दूर गोपालपुरा स्थित हवाई पट्टी पर उतरेगा होगा जहां से वह अपने काफिले के साथ चार पहिया वाहनों से झाबुआ में प्रवेश करते हुए दोपहर 12 बजे शहर के मध्य राजवाड़ा पहुंचकर यहां उपस्थित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान उनके साथ भाजपा के कई प्रादेशिक के साथ जिला पदाधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि भी विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे।जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर एवं भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी ने बताया कि मुख्मंयत्री सिंह के संयुक्त सचिव नीरज वशिष्ठ द्वारा तय किए गए कार्यक्रम 25 सितंबर, रविवार को सुबह 10.30 बजे वह अपने निजी हैलीकाॅप्टर से स्टेट हैंगर भोपाल से प्रस्थान करेंगे,जहां से दोपहर 11.40 बजे उनका गोपालपुरा स्थित हवाई पट्टी पर आगमन होगा। यहां भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारियो और जनप्रतिनिधियों द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुए चार पहिया वाहनों के काफिले के साथ मिंडल, मेघनगर नाका, दिलीप गेट, चेतन्य मार्ग, विजय स्तंभ तिराहा सहित अन्य मार्गों से होते हुए राजवाड़ा पर आगमन होगा। राजवाड़ा पर दोपहर 12 से 1 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से पुनः वाहनों के काफिले के साथ दोपहर 1.15 बजे पुनः गोपालपुरा हवाई पट्टी पहुंचकर यहां से हैलीकाॅप्टर से थांदला के लिए उड़ान भरेंगे। दोपहर 1.25 बजे थांदला पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 2.40 बजे थांदला से पुनः हैलीकाॅप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 3 बजे आलीराजपुर आगमन होगा। जहां भी स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के पश्चात् शाम 4.30 बजे आलीराजपुर से प्रस्थान कर शाम 5.45 बजे पुनः स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचेंगे।

कलेक्टर एवं एएसपी ने किया निरीक्षण,तैयारियां की पूर्ण

सीएम शिवराज सिंह चौहान के झाबुआ एवं थांदला दौरे को लेकर नवागत कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह, जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन, संयुक्त कलेक्टर एवं एसडीएम झाबुआ सुनिलकुमार झा, अपर कलेक्टर एसएस मुजाल्दा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीएस कुर्वे आदि ने गोपालपुरा हैलीपेड़ स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही कलेक्टोरेट सभा कक्ष में सीएम दौरे को लेकर महत्वपूर्ण बैठक भी नवागत कलेक्टर  सिंह ने लेते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को तैयारियों एवं व्यवस्थओं संबंधी आवश्यक निर्देश प्रदान किए। गोपालपुरा हवाई पट्टी पर हैलीपेड बनकर तैयार हो चुका है वही राजवाड़ा सभा स्थल पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने संपूर्ण तैयारियां पूर्ण की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!