कल्याणपूरा भरत शर्मा
कई दिनों से सवाल उठ रहे है पर कोई नहीं दे रहा है ध्यान मामला झाबुआ रतलाम रोड पर कुछ दिनों पहले सुरु हुवे टोल टैक्स का है पहले मंहगाई की मार ऊपर से झाबुआ से रतलाम के बीच 110 km में 3 टोल टैक्स लगाना । जिसमें सड़को पर पड़े बड़े – बडे गठ्ठे फिर भी ले रहे टोल । अब तो हद ही हो गई यहां अंतर्वेलिया टोल टैक्स पर कुछ वाहन चालक को जाने में ही डबल टोल देना पड़ गया। कैस ले कर रसीद दी और 30 सेकंड में फास्टेक से भी काट लिया पैसा। ये कहा तक उचित है। पहले भी मामला कैस लेने का सामने आया था मोटर मालिक के विरोध के बाद फास्टेक चालु किया गया। अब तो यहा खुली लूट मचा रखी है । 430 – 430 का जाने में ही ले लिया टोल यहां कोई नहीं सुनने वाला वाहन चालक हो रहे परेशान।
कलेक्टर साहब क्या कोई कार्यवाही होगी इस लूट की दुकान पर ? वाहन मालिक कर रहे आपसे उम्मीद ।
सिस्टम में खराबी है पैसा अपने आप अकाउंट में चले जाएगा।
दिनेश पाटीदार
एमपीआरडीसी अधिकारी
में अभी टोल पर नही हु जा कर देखता हु
राजिव श्रीवास्तव
टोल मेनेजर अंतर्वेलिया
