
सुरेश मूलेवा
अब पेटलावद चुनाव में रोमांचक मोड़ पर आ गया है। हर वार्ड में प्रत्याशी अपने अपने कार्यालय का शुभारंभ कर रहे है। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 8 में भाजपा प्रत्याशी राजेश यादव द्वारा अपने कार्यालय का शुभारंभ करवाया। शुभारंभ के अवसर पर पूर्व विधायक निर्मला भूरिया, मंडल अध्यक्ष सोनू मांडोत मौजूद रहे,कार्यालय का शुभारंभ निर्मला भूरिया ने रिबीन काटकर किया गया। इस दौरान दल्लालाल चौहान, वार्ड प्रभारी- बलदेव सिंह राठौर, रविराज पुरोहित, जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी, विनोद परमार, आकाश चौहान, मुकेश सिसोदिया, जगदीश जाटव, दीपक पडियार, रजनीश पाटीदार आदि उपस्थित रहे।
आपको बता दे कि यह वार्ड अजा मुक्त वार्ड है और यहां हमेशा से ही जनता ने भाजपा के पक्ष में वोट डालकर कमल के फूल को जिताया है। इस बार भी जनता का मुड़ इसी तरफ इशारा कर रहा है, क्योंकि बीते 5 साल में हुए कार्यों से यहां की जनता संतुष्ट नजर आ रही है। हालाकि इस बार राजेश यादव जो कि 10 साल पहले भाजपा से ही पार्षद रहे है, उन्हें टिकट मिला है। यही वजह है यहां भाजपा के जितने के चांस अच्छे नजर आ रहे है। फिलहाल यह 30 सितंबर को पता चलेगा कि इस वार्ड की जनता किसे जीताकार अपना पार्षद चुनती है।