मुकेश कुमावत
रतलाम जिले के पिपलौदा तहसील के ग्राम मामटखेड़ा में हरा-भरा मध्य प्रदेश अभियान के अंतर्गत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर समीपस्थ ग्राम मामटखेडा में विभिन्न जगहों पर वृक्षारोपण किया गया एवं इस दिन को सेवा दिवस के रुप में मनाया आंगनवाड़ी में बच्चों को फल और बिस्किट वितरण किए इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि प्रांजल पांडे भाजपा जिला कार्यालय मंत्री बद्रीलाल शर्मा ,भाजपा सुखेड़ा मंडल अध्यक्ष अमित पाठक ,भाजपा पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण पटेल ,पूर्व जनपद अध्यक्ष सुरेश धाकड़,गोकुल पटेल ग्राम पंचायत मामटखेडा सरपंच चरणसिंह राठौर, समाजसेवी गजेंद्र सिंह एवं भाजयुमो मंडल के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता के साथ ग्रामीण उपस्थित रहे!
