Homeझाबुआआदर्श आगंनवाडी अभियान स्वस्थ भारत का अभियान : शर्मा

आदर्श आगंनवाडी अभियान स्वस्थ भारत का अभियान : शर्मा

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर तक महिला मोर्चा प्रदेश के 75 आंगनवाडी गोद लेकर उसे आदर्श आंगनवाडी बनायेगी। सभी कार्यकर्ता इस अभियान की सफलता के लिए जुटें। क्योंकि यह अभियान सिर्फ आगंनवाडी को आदर्श बनाने का नहीं, बल्कि देश के बच्चों के भविष्य के साथ एक स्वस्थ भारत का अभियान है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में महिला मोर्चा के शुरू होने वाले आदर्श आगंनवाडी अभियान की तैयारियों के बारे में आयोजित वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक में मोर्चा की प्रदेश प्रभारी व पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह जादौन एवं मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने प्रदेश अध्यक्ष ने अभियान की तैयारियों से अवगत कराया। वर्चुअल बैठक में मोर्चा की पदाधिकारी बहनें एवं अभियान की प्रभारी बहनें जुड़ी थी।

हमारा संगठन सामाजिक दायित्वों का बखूबी निर्वहन करता है : शर्मा

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही देश का एकमात्र ऐसा राजनैतिक संगठन है जो सामाजिक दायित्वों का बखूबी निर्वहन करता है। कोविडकाल में पार्टी कार्यकर्ताओं ने आमजनों को भोजन से लेकर पादुका तक पहनाने का काम किया। भाजपा सामाजिक सरोकारों से जुडे मुद्दों पर काम करती है, ऐसे कई अभियान है जिसे भारतीय जनता पार्टी ने प्रारंभ किया और वे जनआंदोलन बनें। बेटी बचाओ, बेटी पढाओ, लाडली लक्ष्मी और कुपोषण की मुक्ति के लिए चलाया सुपोषण अभियान हम सबके सामने एक उदाहरण है। श्री शर्मा ने कहा कि आदर्श आगंनवाडी अभियान भी जनअभियान बनें और जनता की इसमें भागीदारी हो, इसके लिए मोर्चा अधिक से अधिक समाज के हर तबके और हर वर्ग को इस अभियान से जोडें। उन्होंने कहा कि इस अभियान का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करें और जनता को बताएं कि यह अभियान सिर्फ एक अभियान नहीं बल्कि एक सामाजिक अभियान है।मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने प्रदेश अध्यक्ष को अभियान की तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक जिले में अभियान की प्रभारी, सह प्रभारी एवं हर आगंनवाडी में यह अभियान सफल हो इसके लिए टीम गठित की गयी है।इस अवसर पर मोर्चा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती अश्विनी परांजपे, श्रीमती माया पटेल, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुश्री नेहा बग्गा, प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!