Homeधारसरदारपुरविधायक ग्रेवाल ने विधानसभा भवन के बाहर लहसुन के दामो को लेकर...

विधायक ग्रेवाल ने विधानसभा भवन के बाहर लहसुन के दामो को लेकर किया प्रदर्शन

बालुसिंह बारिया

सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने प्रदेश के अन्य विधायको के साथ भोपाल मे विधानसभा सत्र के दौरान मंगलवार को विधानसभा भवन के बाहर लहसुन के दामो को लेकर प्रदर्शन किया, विधायक ग्रेवाल सहित अन्य विधायक कंधो पर लहसुन के बोरे लेकर पहुचे और पुलिस प्रशासन द्वारा रोकने पर भोपाल मे विधानसभा भवन के गेट पर लहसुन फैंककर प्रदर्शन किया। इस दौरान विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि आज प्रदेश के किसानो को उनकी उपज लहसुन का वाजिब दाम नही मिल पा रहा है वर्ष 2020 मे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान द्वारा किसानो से वादा किया गया था कि किसानो को उनकी उपज का वाजिब दाम दिया जाएगा, किसानो की आय को दोगुना किया जाएगा लेकिन आज किसान अपनी दुर्दशा पर आंसु बहा रहा है किसानो को अपनी उपज लहसुन का लागत मुल्य भी नही मिलने के कारण किसान को अपनी लहसुन को फेकना पड रहा है, आज किसान कर्ज के दलदल मे फसता जा रहा है। मध्यप्रदेश की सरकार उद्योगपतियो की सरकार है यह सरकार उद्योगपतियो की हर विषम परिस्थितियो मे तो उनका साथ देती है लेकिन प्रदेश के किसानो की विषम परिस्थितियो की और सरकार का कोई ध्यान नही है। हमारी मांग है कि सरकार द्वारा लहसुन की समर्थन मुल्य पर खरीदी प्रारंभ की जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!