वॉइस ऑफ झाबुआ, सारंगी
जिला पत्रकार संघ इकाई सारंगी पत्रकार संघ का अध्यक्ष पत्रकार संजय उपाध्याय को सर्वसहमति से चुना गया है । वही तहसील पत्रकार संघ की कार्यकारणी के लिए सारंगी से पत्रकार जयराज भट्ट ओर जिला पत्रकार संघ कार्यकारणी के लिए सारंगी से पत्रकार सुरेश परिहार को सर्वसहमति से चुना गया है। इस अवसर पर जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष राजेश सोनी,जिला पत्रकार संघ के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार हरिशंकर पंवार,मनोज जानी,सत्यनारायण गौड़,जितेंद्र वैरागी, सारंगी के पत्रकारों संजय उपाध्याय, सुरेश चन्द्र परिहार,जीवन राठौड़ ,वीरराज प्रजापत आदि की उपस्थिति में सारंगी पत्रकार संघ के अध्यक्ष तथा तहसील व जिला की कार्यकारणी के लिए नाम सर्वसहमति से नाम चुने गए।