HomeUncategorizedनगर में निकली शिवजी की शाही सवारी

नगर में निकली शिवजी की शाही सवारी

 

बरझर अभिषेक जोशी

आज ग्राम बरझर में श्रावण के आखिरी सोमवार के उपलक्ष्य में शिव भक्तों द्वारा शिव जी की सवारी निकाली गई,
जिसमे भारी संख्या में भक्तजनों ने अपनी उपस्थिति दी। जगह जगह महिलाओं ने शिव पूजन किया।प्रजापत समाज के युवाओं ने ठंडे पेय की व्यवस्था शिव भक्तों के लिए की गई।
शिव सवारी ढोल ताशा के साथ ग्राम बरझर के बड़केश्वर महादेव से प्रारंभ होकर पांचाल मोहल्ला, नीम चौक , प्रजापत मोहल्ला,बस स्टैंड होते हुए हनुमान बाजार मंडोर रोड नाचते गाते वनेश्वर महादेव मंदिर पहुंची,बनेश्वर महादेव मंदिर पर महाआरती हुई महाप्रसादी वितरण की गई।चौकी प्रभारी मंडलोई दल बल के साथ पूरे रास्ते यातायात व्यवस्था बनाते हुए सवारी खत्म होने तक पूरी मुस्तैदी के साथ मौजूद रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!