Homeअलीराजपुर11 वर्ष की किशोरी हुई प्रेगनेंट,क्षेत्र में मचा हड़कंप

11 वर्ष की किशोरी हुई प्रेगनेंट,क्षेत्र में मचा हड़कंप

@Voice ऑफ झाबुआ      

निलेश डावर

आलीराजपुर जिले के जोबट के समीप सरकारी आश्रम में पड़ने वाली एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म हुआ और प्रेग्नेंट होने का मामला सामने आया है। कुछ दिन पहले युवती की तबीयत खराब हुई थी चेकअप के दौरान पता चला कि वह गर्भवती है। पूछताछ हुई तो उसने एक युवक का नाम बताया। युवक के खिलाफ थाने में केस दर्ज किया गया जिसमें दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ, युवती का मेडिकल करवाने के पश्चात पता चला कि वह लगभग 5 से 6 माह की गर्भवती हो चुकी है, जो एम एल सी के आधार पर पता चला है। पुलिस के समक्ष युवती के बयान दर्ज करवाए गए। नाबालिग किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सरकारी आश्रम घोंघस्या पर भी सवाल उठ रहे है‌ नाबालिग कभी आश्रम का तो कभी अपने ही फलिया में रहने वाले किशोर का नाम ले रही है, पुलिस ने सही समय पर मामले को संज्ञान में लिए निष्पक्ष जांच शुरू की। और निम्न धाराओं में केस दर्ज किया गया।
376(2)(N), 376(2), 376(3), 506, 452, 51,

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!