Homeबरझर बरझर में बड़ी कार्रवाई: घर से 121.92 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त,...

बरझर में बड़ी कार्रवाई: घर से 121.92 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी पर मामला दर्ज

करीम खान बरझर

बरझर। थाना चन्द्रशेखर आजाद नगर क्षेत्र के सिमाड़ा फलिया में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान से 121.92 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 53,568 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने मामले में वकील पिता रतना गाणावा के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान आरोपी के घर की तलाशी लेकर अवैध शराब को जब्त किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शिवराम तरोले, चौकी प्रभारी बरझर उप निरीक्षक शिवा तोमर, आरक्षक धर्मेंद्र, रिंकू, दिनेश, विजय, भारत, प्रधान आरक्षक दिलीप तथा आरक्षक प्रमोद, राहुल एवं साइबर सेल आलीराजपुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!