Homeअलीराजपुरदीक्षा के बाद प्रथम बार चंद्रशेखर आजाद नगर पहुंची नगर की बेटी...

दीक्षा के बाद प्रथम बार चंद्रशेखर आजाद नगर पहुंची नगर की बेटी साध्वी प्रसिद्ध ज्योति श्रीजी ।। गुरु स्वर्ण ज्योति श्रीजी के सान्निध्य में हुई धर्मसभा , जैन समाज सहित सर्व समाज के किया स्वागत ।

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा। 19 फरवरी 2025 को जैन भगवती दीक्षा ग्रहण करने वाली नगर की बेटी साध्वी प्रसिद्ध ज्योति श्रीजी अपनी गुरु स्वर्ण ज्योति श्रीजी , विरल ज्योति श्रीजी , प्रियलज्योति श्रीजी के साथ मंगलवार को चंद्रशेखर आजाद नगर पहुंची ।दाहोद रोड से साध्वी मंडल का नगर प्रवेश हुआ।

दीक्षा के बाद प्रथम नगर आगमन पर भव्य अगवानी की गई ।स्वागत और वंदन के लिए जैन धर्मावलंबियों के अलावा सभी समाज के लोग अगवानी करने पहुंचे ।साध्वी मंडल को जुलूस के रूप में नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुवे श्वेतामबर जैन मंदिर प्रांगण लाया गया ।नगर में जगह जगह स्वागत किया ।हर कोई नगर की बेटी को देखने के लिए दर्शन के लिए पहुंचा ।मंदिर प्रांगण में धर्म सभा हुई ।मंगलाचरण के पश्चात गुरु वंदन हुआ।पश्चात स्वागत गीत एवं उद्बोधन कुसुमलता जैन द्वारा दिया गया । साध्वीश्री के सांसारिक परिवार द्वारा कामली ओढ़ाई गई ।पश्चात प्रियलज्योति श्रीजी महराज द्वारा संबोधन दिया गया कार्यक्रम का संचालन योगेश जैन द्वारा किया गया ।।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!