Homeझाबुआपेटलावदसाध्वी श्री तत्वलता श्रीजी महाराज साहब आदि ठाणा 4 का नगर में...

साध्वी श्री तत्वलता श्रीजी महाराज साहब आदि ठाणा 4 का नगर में हुआ मंगल प्रवेश एसडीओपी ने छात्राओं को दी गुड टच बेड टच की जानकारी शा.वन कन्या आश्रम में आयोजित हुआ धार्मिक संस्कार शिविर आयोजित

रिपोर्टर-सुनील खोड़े

—————————-

पेटलावद/झकनावदा में पुण्य सम्राट आचार्य भगवंत श्रीमद विजय जयंतसेन सुरीश्वरजी महाराजा साहब के पट्टधर आचार्य श्री नित्यसेन सूरीश्वरजी मसा. व गच्छाधिपति श्री जयरत्नसुरीश्वरजी मसा. की आज्ञानिवृति साध्वी श्री तत्वलता श्रीजी आदि ठाणा 4 का टीमाइची से झकनावदा का करीब 7 किलोमीटर का विहार कर झकनावदा में मंगल प्रवेश हुआ। इस अवसर पर अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के प्रांतीय सह मीडिया प्रभारी मनीष कुमट एवं हर्ष मांडोत झकनावदा ने विहार सेवा प्रदान की।

शा. वन कन्या आश्रम में हुआ धार्मिक संस्कार शिविर आयोजित

पुण्य सम्राट श्रीमद् विजय जयंतसेन सुरीश्वरजी महाराजा साहब के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद एवं महिला परिषद के संयुक्त तत्वाधान में साध्वी श्री तत्वलता श्रीजी महाराज साहब की पावन निश्रा में शा. वन कन्या आश्रम झकनावदा परिसर में धार्मिक ज्ञान संस्कार शिविर का आयोजन आयोजित किया गया। जिसमें पेटलावद एसडीओपी अनुरक्ति साबनानी,चौकी प्रभारी विनोद सोलंकी, प्राचार्य रमेश कुमार चौरसिया,मनीष कुमट,संजय व्यास, लालू राठौड़,आरक्षक दीपक अलावा, अधीक्षिका श्रीमती कलावती मकवाना, श्रीमती सोनल मांडोत, श्रीमती मीनाक्षी कुमट मुख्य रूप से उपस्थित रहे। आयोजन में एसडीओपी अनुरक्ति साबनानी ने वन कन्या आश्रम की बालिकाओं को गुड टच बेड टच कार्यक्रम से जोड़ते हुए उन्हें पुलिस वाहन 112, बालिकाओं की सुरक्षा के गुर बताए।

इसके साथ ही बताया कि यदि आपको कोई अनजान व्यक्ति गलत जगह टच करे तो आप तुरंत यह बात आपके शिक्षक, माता पिता को बताए और पुलिस की मदद ले। हम ऐसे व्यक्ति को तुरंत पकड़ कर उसे सजा दिलवाएंगे। इसके साथ ही एसडीओपी ने छात्रावास में बनने वाले भोजन सामग्री का भी निरीक्षण किया। ओर बच्चों से छात्रावास में मिलने वाली सुविधाओं की रूबरू छात्राओं से चर्चा की।

साध्वी श्री ने छात्राओं को कहानी के माध्यम से धर्म से जोड़ा

साध्वी श्री तत्वलता श्रीजी मसा. एवं साध्वी श्री कुसुमलता श्रीजी मसा. कहानी के माध्यम से बालिकाओं को धर्म से जुड़ने की प्रेरणा दी। वहीं छात्राओं को कहा कि आप रोज सुबह उठकर भगवान का स्मरण करे। ओर अपने धर्म को आगे बढ़ाए। इसके साथ ही बालिकाओं को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर एसडीओपी अनुरक्ति साबनानी, चौकी प्रभारी विनोद कुमार सोलंकी, मनीष कुमट, लालू राठौड़, सोनल मांडोत, श्रीमती मीनाक्षी कुमट आदि ने बालिकाओं को बिस्किट पैकेट, ओर बाल पेन का वितरण किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!