रिंगनोद:- (योगेश गवरी) नगर सहित आसपास के कई गांवों में पिछले दो, तीन दिनों से तेज हवा के साथ तेज बारिश होने से मक्का सहित अन्य फसलों को नुकसान हुआ है जिससे किसान परेशान है। तेज हवा व बारिश से कई खेतों में मक्का की फसल व टमाटर और फूलों सहित सब्जियों के पौधे भी आड़े पड़ गए है, जिससे किसानों को नुकसान पहुंचा है। रतनपुरा के किसान अमर सिंह मेहरा ने बताया कि पिछले दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश और हवा से मक्का की फसले आड़ी पड़ गई है। साथ ही टमाटर फूल आदि के पौधे भी प्रभावित हुए हैं, जिससे किसानो की फसलों का नुकसान हुआ है। साथ ही मक्का की फसल आड़ी पड़ जाने से मक्का का उत्पादन भी प्रभावित होगा।