कट्ठीवाड़ा /संपत धाकड़
भारतीय जनता पार्टी मंडल कट्ठीवाड़ा के नवीन पदाधिकारियों को स्वागत एवं पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया समारोह में सांसद श्रीमति अनीता नगरसिंह चौहान ने सभी नवीन पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पार्टी के लिए समर्पण एवं निष्ठां से कार्य करने कि बात कहीं। वही जिला जनपद सदस्य श्री भदू पचाया ने भी सभी नावागत पदाधिकारीयों को बधाई देते हुए सदैव पार्टी हित में एवं आम जनता कि भलाई एवं विकास के लिए कार्य करने कि बात कहीं। कार्यक्रम में युवा नेता विशाल रावत ने सभी को बधाई देते हुए मंडल को और मज़बूत करने कि बात कहीं। पूर्व विधायक माधवसिंह डावार ने भी सभी को बधाई देते हुए कि कट्ठीवाड़ा मंडल 2003 से ही मज़बूत रहा हैं और अब नये पदाधिकारियों को मिल कर कट्ठीवाड़ा मंडल को और अधिकारी मज़बूत बनाना हैं। सभा का संचालन करते हुए मंडल अध्यक्ष जयराजसिंह ठाकुर ने भी सभी नवीन पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सब को एक साथ चलते हुए मंडल एवं पार्टी को और अधिक सशक्त करने कि बात करी। भाजपा कट्ठीवाड़ा मंडल में अशोक बारिया, अतहर रिज़वी, मोहन कलेश, सुरतान तोमर, राजू लक्षकार एवं रमेश परमार को मंडल उपाध्यक्ष का पद दिया गया, जितेंद्र चौहान एवं छगन चौहान को महामंत्री एवं रमेश भिंडे, विक्रम चौहान, सुरमा तोमर, लीला बामनिया, अमनसिंह एवं सचिन सोलंकी को मंत्री पद दिया गया, इसके साथ से 61 कार्यकर्ताओ को विभिन्न पद दिए गए। कार्यक्रम का आभार मोहन कनेश द्वारा माना गया।

कार्यक्रम में सांसद श्रीमती अनीता नागरसिंह, ज़िला पंचायत सदस्य एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष भदू भाई पचाया, युवा नेता विशाल रावत, पूर्व विधायक माधवसिंह डावर, ज़िला उपाध्यक्ष मोंटू शाह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील कनेश, पूर्व मंडल अध्यक्ष नसिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष जयराजसिंह ठाकुर, जनपद सदस्य महेंद्र बामनिया, प्रवीण चौहान सरपंच, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती सीमा सोलंकी, नोरतम डावर, विशाल तोमर, महेंद्र मेहडा, भरचंद भूरिया, राजू डावर, डॉक्टर प्रखर पटेल, शेलन्द्र सिंह जादव, प्रदीप तोमर, हाबु तोमर, पेरू भाई पूर्व सरपचं,हरसिंह कनेश, सचिन सोलंकी, वेरसिंह चौहान,पिंटू चौहान, अतुल जादव व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे