कट्ठीवाडा/संपत धाकड़
अलीराजपुर पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन में पूरे जिले में लगातार तूफान वाहन टेंपो और जीप पर लगे केरियर निकालने की कार्रवाई की जा रही है पूर्व में भी पुलिस प्रशासन द्वारा वाहन चालको को समझाइश दी गई थी

परन्तु वाहन चालक नियम का पालन नही कर रहे थे जिसको देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा दलबल के साथ फिर से कार्रवाई चालू कर दी गई

कट्ठीवाडा थाना प्रभारी सरदारसिंह सोलंकी ने बताया की वाहन चालक गाड़ी के ऊपर कैरियर लगाकर क्षमता से अधिक सवारी भर कर ले जाते हैं जिससे बड़ी दुर्घटना का भय रहता है और दुर्घटना से बचने के लिए तूफान ,जीप,टेम्पो से कैरियर उतरवाकर चालानी कार्रवाई की गई

कट्ठीवाडा पुलिस की चालानी कार्रवाई कैरियर वाले 8 चालान, बिना सीट बेल्ट वाले 8 चालान, बिना हेलमेट के 20 चालान बनाकर 18000 समन शुल्क वसूले गए कार्रवाई के दौरान कट्ठीवाड़ा पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात के नियमों बारे में जानकारी देकर उसका पालन करने को लेकर लोगों को जागरूक किया गया ताकि बड़ी-बड़ी दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके
