कट्ठीवाडा/ संपत धाकड़
कट्ठीवाडा के ग्राम पंचायत बडाखेड़ा के ग्राम जबानिया निवासी वेरसिंह के घर में आग लग गई थी। इस हादसे में घर का सारा सामान और जीवन भर की जमा पूंजी,अनाज,बर्तन,चाँदी, नगदी,कपड़े सहित घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया था।

उक्त घटना की जानकारी मिलते ही कट्ठीवाडा आदिवासी समाज व जयस के युवा ग्राम जबानिया पहुँच कर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हालात का जायज़ा लिया परिवार के दुख दर्द को समझा।

परिवार को ढांढस व राहत के रूप में महीने भर का राशन सामग्री,चावल,दाल,तेल,गेहूं बर्तन,सहित घर के उपयोग की सामग्री प्रदान की गई व परिवार को हर सम्भव घर के रिपेयरिंग में भी यथा संभव उचित सहयोग की बात कही।

इस अवसर पर आदिवासी समाज के वरिष्ठ जनरल भाई (नानसिंह)चौहान मोटीबड़ोई, सुरेश अजनार,छगनसिंह डावर व जयस से सम्पत धाकड़,करण चौहान,कनसिंह चौहान,सुरसिंह तोमर,नानसिंह तोमर,नीलेश चौहान अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
