वॉइस ऑफ झाबुआ-बामनिया
महाशय धर्मपाल M.D.H दयानंद आर्य विद्या निकेतन के छात्र करीम खान का चयन मध्य प्रदेश बेसबॉल टीम में हुआ
बमानिया,(नि. प्र.) 31वी राष्ट्रीय स्तरीय जूनियर बेसबॉल बालक बालिका प्रतियोगिता जो की पंजाब (संगरूरपुर) में दिनांक 21 मार्च से 26 मार्च तक आयोजित होगी जिसमें संस्था के कक्षा 10 वी का छात्र करीम खान S/O सरफराज खान का चयन हुआ है। कोच राहुल परमार ने बताया है कि करीम खान विगत दो वर्षों से लगातार मेहनत कर रहा है इससे पहले मंदसौर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी सहभागिता की रही करीम खान का मध्य प्रदेश टीम में चयन कड़ी मेहनत और बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हुआ । इस उपलब्धि पर संस्था अध्यक्ष श्रीमती सुषमा शर्मा ,उपप्रधान विनय आर्य महामंत्री जोगिंदर खट्टर गोवर्धन सिंह राठौर , विश्वास सोनी आचार्य दयासागर संजय मखोड़ संस्था प्राचार्य प्रवीण अत्रे एवं एकेडमिक ऑफिसर डी०सी ० चतुर्वेदी और सहित अन्य सदस्यों एवं विद्यालय परिवार ने अभिभावक एवं विद्यार्थी को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की ।।💐💐