वॉइस ऑफ झाबुआ अविनाश गिरी।
पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों में ऊर्जा की बचत कारगर आयाम है।ऊर्जा की बचत के प्रति जागरूकता के पावन उद्देश्य से आज (23 मार्च को) अर्थ ऑवर मानाया जाएगा ऐसा वर्ष के मार्च महीने के अंतिम शनिवार को किया जाता हे, जिसके अंतर्गत विश्व भर के लोगों को स्थानीय समय अनुसार रात्रि 8:30 से 9:30 बजे तक प्रकाश व्यवस्था बंद रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्यप्रदेश वासियों से अपील कि है की इस अभियान में सहभागिता कर प्रदेश की धरा से विश्व को ऊर्जा बचत का सार्थक संदेश देने में योगदान करें।