Homeझाबुआथांदलागणतंत्र दिवस पर बचों भारत में किसानों की आत्महत्या पर सांस्कृतिक प्रस्तुति...

गणतंत्र दिवस पर बचों भारत में किसानों की आत्महत्या पर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों ने संदेश दिया कि किसान हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है

थांदला गुरुवार 26/01/24 गणतंत्र दिवस पर नगर परिषद थांदला द्वारा सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय दशहरा मैदान पर किया गया जिसमें न्यु हिमालय स्कूल के बच्चों ने सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक प्रस्तुति का विषय था “भारत में किसानों की आत्महत्या।”उल्लेखनीय है की स्कूल द्वारा पूर्व में भी अनेक सामाजिक विषय पर प्रस्तुति दी गई है एवं कई बार प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया है। प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों ने संदेश दिया कि किसान हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।इस गणतंत्र दिवस को, हम गर्व और खुशी के साथ मना रहे हैं। लेकिन हमें किसानों को नही भूलना चाहिए, क्योंकि यह हमारे देश की मजबूत आधारशिला है।

वे हमें अन्न खिलाते हैं, हर मौसम में मेहनत करते हैं, उन्हे कर्ज लेना पड़ता है और कई हानियों का सामना करना पड़ता है। यह हमारे लिए बहुत दुःख की बात है, बड़े उद्योग का कर्ज़ माफ़ हो जाता है, परंतु किसानों को चुकाने में मुश्किल होती है एवं प्रताड़ना सहन करनी पड़ती है न्यू हिमालय स्कूल थांदला के छात्रों ने किसानों की जिंदगी को दिखाया है, एवं बदलाव की आशा हेतु दीप जलाया है। चलो उम्मीद करते हैं कि सरकार और बैंक उन्हें प्राथमिकता दें। संस्था के संचालक बुरहान कल्याणपुरा एवं प्रिंसिपल सोहैल अहमद ने बच्चो को प्रथम आने पर बधाई दी। स्कूल स्टाफ की कड़ी मेहनत रंग लाई। स्टाफ ने भी बच्चों को बहुत बहुत बधाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!