संवाददाता@-सुनील खोड़े
झाबुआ । आज दिनांक 27 जनवरी को झाबुआ के ग्राम खेड़ी में राष्ट्रीय सकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जहां मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल पहुंचे कार्यक्रम की शुरुआत में महिला एवं बाल विकास विभाग कैबिनेट मंत्री एवं पेटलावद विधायक निर्मला भूरिया सांसद गुमान सिंह डामोर ने राज्यपाल मंगू भाई पटेल का स्वागत किया जिस पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत हुई। वही कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने कार्यक्रम में मौजूद सभी ग्रामीणों को संबोधित किया।