Homeझाबुआपेटलावदराम मोहल्ले में मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत लेकर पार्षद...

राम मोहल्ले में मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत लेकर पार्षद ओर वार्डवासी पहुचे तहसीलदार के पास कहा…मंदिर की जमीन पर विपक्षी ने कर रखा है कब्जा, अतिक्रमण हटाने पर बन रही विवाद की स्थिति –

सुनील खोड़े@-संवाददाता

पेटलावद। आज दिनांक 27 जनवरी को पेटलावद नगर परिषद अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद, प्रतिनिधि सहित दो दर्जन से अधिक वार्ड वासियों ने पेटलावद तहसीलदार हुकुम सिंह निगवाल को एसडीएम के नाम एक शिकायती आवेदन सौंप कर बताया कि राम मोहल्ला में पदमा पति छगनलाल मालवीय द्वारा मंदिर की शासकीय भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है।

और शासकीय भूमि पर ही पक्का निर्माण तान दिया गया है। उक्त स्थान से वार्डवासीयो का मंदिर पर आना-जाना होता है, ऐसे में वार्डवासियों को परेशानी भी हो रही है। वहीं उक्त अतिक्रमणकर्ता द्वारा वार्डवासियों से जबरन विवाद भी किया जाता है।

सभी वार्ड वासुदेव तहसीलदार को शिकायती आवेदन सौंप कर जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!