रिंगनोद:- परिक्षेत्र टाण्डा अंतर्गत “बाघ” थीम पर अनुभूति कार्यक्रम वन मंडल अधिकारी धार उप वनमंडल अधिकारी सरदारपुर के निर्देशन एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी टाण्डा की उपस्थिति मे विद्यार्थी को पेड़ पौधों की जानकारी वन परिक्षेत्र के अनुभूति कार्यक्रम के तहत शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय रिंगनोद के 125 छात्र-छात्राओं को टाण्डा घाट स्थित वन परिक्षेत्र के जंगल का भ्रमण करवाया। वन अधिकारीयो की उपस्थिति में वन भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान छात्र-छात्राओं को वन क्षेत्रों का भ्रमण करवा कर वृक्षों ,वन्यप्राणी, वनस्पति, पक्षियों की पहचान भी करवाई। साथ ही पर्यावरण बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा घर, आंगन, खेत, और जंगल मे पौधे लगाने की शपथ दिलवाई गई। वन विभाग शिविर में परिक्षेत्र अधिकारी टाण्डा, वन परिक्षेत्र अधिकारी सरदारपुर , अमरसिंह सोलंकी सरपंच अम्बासोटी, मगन जी भूरिया अध्यक्ष समिति तराघाटी एवं अन्य जन प्रतिनिधि एवं वन स्टाफ उपस्थित रहे।