Homeझाबुआरायपुरियाबेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ाई, सरकार से मदद की उम्मीद

बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ाई, सरकार से मदद की उम्मीद

परिवेश पटेल रायपुरिया

बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि किसानों के लिए आफत बनकर बरसी है. किसानों का कहना है कि राम तो रूठा है, लेकिन राजा भी किसानों से रूठ गया है. झाबुआ जिले में कई दिन से रुक-रुक कर बरसात हुई है. इससे किसान की फसल चौपट हो गई है.! सर्दियों में बारिश होने की संभावना ने किसानों की टेंशन बढ़ा दी है. बारिश के चलते खेतों में जलजमाव की स्थिति आ सकती है. इसका सीधा असर फसल उत्पादन पर पड़ सकता है. बारिश की चलते गेहूं समेत रबी की फसलें बर्बाद होने की आशंका है.

बारिश से फसलों को नुकसान की आशंका

 गेहूं,चना,टमाटर,तरबूज,मिर्ची रबी की फसलें हैं. इस मौसम में कई हरी सब्जियों के साथ-साथ फलों की भी खेती की जाती है. इस वक्त उगाई गई फसलों को सिंचाई के लिए पानी की सीमित उपलब्धता की जरूरत होती है. ऐसे में बुवाई से खेतों में जलजमाव या फिर बुवाई के बाद भारी बारिश से फसल को नुकसान पहुंच सकता है. मौसम विभाग की इस अलर्ट से किसानों की चिंताएं बढ़ गई है. हालांकि, आसमान साफ है लेकिन मौसम का मिजाज बदलते हुए ज्यादा वक्त नहीं लगता है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!