संवाददाता@-सुनील खोड़े
पेटलावद। पेटलावद पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जप्त की गई 20 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया। वहीं जप्त किये गए 90 लीटर लहान को भी नष्ट किया गया। गौरतलब है की पेटलावद पुलिस के द्वारा अवैध शराब को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिस क्रम में आज कार्रवाई करते हुए अवैध शराब को जप्त कर नष्टिकरण की कार्रवाई की गई। इस दौरान पेटलावद पुलिस थाना के अधिकारी मौजूद रहे।
