भारतीय जनता युवा मोर्चा में मंडल सशक्तिकरण अभियान के तहत झाबुआ जिले में विधानसभा प्रभारी एवं सह प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति जिला अध्यक्ष भानु भूरिया की सहमति से जिलाध्यक्ष कुलदीपसिंह चौहान ने की है। मण्डल सशक्तिकरण अभियान के तहत पेटलावद युवा नेताओ को जिम्मेदारी दी गई है। पेटलावद मण्डल में प्रभारी महेंद्रसिंह चन्द्रावत एवं सह प्रभारी दीपक पडियार को बनाया गया है।