Homeझाबुआखवासाभेरू चोक मित्र मंडल के तत्वाधान में हुआ खाटू श्याम भजन संध्या...

भेरू चोक मित्र मंडल के तत्वाधान में हुआ खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन।

अक्षय चौहान। खवासा

खवासा। गणेश महोत्सव के अंतर्गत भेरू चोक मित्र मंडल द्वारा खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन मंगलवार को किया गया था जिसको लेकर नगरवासियों में काफी उत्साह देखा गया खवासा में कुम्हार मोहल्ले में भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें बाबा का आलोकित श्रंगार(श्याम सलोने सरकार), छप्पन भोग,अखण्ड ज्योत, प्रवीण म्यूजिकल ग्रुप अहमद बोला के साथ रात 9 बजे आरती के पश्चात भजन संध्या का आयोजन पारम्भ हुआ। जिसमे बाबा की ज्योत जलाने का लाभ प्रकाश प्रजापति द्वारा लिया गया। जिसके बाद भजन संध्या की शुरुआत की गई सर्वप्रथम इंदौर की सोनू शर्मा इंदौर ने गणेश वंदना से भजन संध्या की सुरुआत की जिसमे बाद बास की बासुरिया पे,वीर हनुमान ,गरबा पर भक्तो को झुमाया एवम कई मधुर भजनों की प्रस्तुति दी । जिसके बाद रावटी के रवि राठौड़ ने सालासर हनुमान जी के भजन से शुरुआत की जिसके बाद खाटू वाले श्याम तेरी शरण में आ गयो के साथ अन्य भजनों की प्रस्तुति दी। इसके बाद खुटपाला से प्रदीप कुमावत ने आते ही सभी भक्तो की नींद उड़ा दी उन्होंने खाटू वाले श्याम तेरा सच्चा दरबार हे,हाथ पकड़ लो बनवारी, इसके बाद गरबों की प्रस्तुति पर पूरा पंडाल झूम उठा इसके बाद भी कई एक से बड़ कर एक भजनों की प्रस्तुति दी ,जिसमे श्याम प्रेमी अपने आप को झूमने से नही रोक पाए,बाबा श्याम का कीर्तन रात्रि 9 बजे पारम्भ हुआ था जो कि देर रात तक चला,रात्रि में करीब 1 बजे बाबा श्याम की आरती कर 56 भोग की महाप्रसादी का वितरण किया गया।भजन संध्या का आयोजन भेरू चोक मित्र मंडल द्वारा किया गया था मित्र मंडल द्वारा फरियाली खिचड़ी एवम चाय की व्यवस्था भी की गई थी।

आज होगा गणेश चौक पर भव्य भजन संध्या का आयोजन।

गणेश चौक मित्र मंडल द्वारा गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत आज एक भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है जिसमे भजन गायक सिद्धू बाबा एवम भजन गायक सूरज बाबा द्वारा एक से बड़ कर एक भजनों की प्रस्तुति दी जायेगी। समिति ने आज रात्रि 8 बजे गणेश चौक पाटीदार मोहल्ला में अधिक से अधिक संख्या में भजन संध्या में पधारने का आग्रह किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!